मुडवारा रेलवे स्टेशन का फुट ओवर ब्रिज बना खतरा — गंदगी, असामाजिक तत्व और सुरक्षा लापरवाही से यात्री परेशान

न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया 

कटनी का मुरवारा क्षेत्र रेलवे का पुराना और अहम हिस्सा है। विगत 10 वर्षों में यहाँ से बिलासपुर, इलाहाबाद और जबलपुर की ओर गाड़ियों का संचालन शुरू होने के बाद रेल विकास की रफ्तार बढ़ी और साउथ रेलवे स्टेशन का निर्माण भी किया गया। इसी सुविधा को बढ़ाने के लिए रेलवे ने करोड़ों रुपये खर्च किए ओर रेल यात्रियों आम नागरिकों के लिए मुडवारा रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज तैयार किया, जिससे साउथ स्टेशन तक यात्री आसानी से पहुँच सकें।

लेकिन यह ब्रिज अब सुविधाओं से ज्यादा परेशानियों का केंद्र बन चुका है। यात्रियों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि शाम 7 बजे के बाद यहाँ असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं, जिससे भय का माहौल रहता है। न जीआरपी की पेट्रोलिंग होती है और न ही आरपीएफ की निगरानी।

स्थिति इतनी खराब है कि यह ओवर ब्रिज अब निराश्रित मवेशियों का ठिकाना बन गया है। बड़ी संख्या में मवेशी यहाँ बैठते हैं और गंदगी फैलाते हैं, जिससे रोजाना निकलने वाले यात्री और आम लोग बदबू और गंदगी से गुजरने को मजबूर हैं। इसके बावजूद रेलवे के जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठे हैं।

स्थानीय नागरिक कटनी

एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छता की अलख जगा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ रेलवे परिसर और रेलवे क्षेत्र मैं गंदगी किस तरह पसरी पड़ी है। यह तस्वीर बया कर रही है जिसे जिम्मेदार देख कर भी अनदेखा कर रहे हैं। सिर्फ स्वछता को लकर फोटो खचवाना औपचारिकता बन चुकी है।

 

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING