
न्यूज़ वॉइस ऑफ़ इंडिया
कटनी 02 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी में आयोजित एक वृहद कार्यक्रम के माध्यम से कटनी जिले के 1 लाख 71 हजार 464 किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का ₹34 करोड़ 29 लाख 28 हजार की राशि का सीधा हस्तांतरण किया।
कटनी कलेक्टरेट स्थित एनआईसी कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में इसका लाइव प्रसारण हुआ, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, अपर कलेक्टर साधना परस्ते, डिप्टी कलेक्टर विंकी सिंहमारे उइके, अधीक्षक भू-अभिलेख अमृता गर्ग समेत जिलेभर से किसान उपस्थित रहे।
इस अवसर पर 2 अगस्त को “पीएम किसान दिवस” के रूप में मनाया गया।
तहसीलवार किसानो को की हस्तांतरित राशि
बड़वारा: 15,920 किसान – ₹3.18 करोड़,ढीमरखेड़ा: 26,991 किसान – ₹5.39 करोड़,रीठी: 22,491 किसान – ₹4.49 करोड़,बहोरीबंद: 27,505 किसान – ₹5.50 करोड़,स्लीमनाबाद: 13,471 किसान – ₹2.69 करोड़,कटनी ग्रामीण: 9,432 किसान – ₹1.88 करोड़,कटनी नगर: 9,242 किसान – ₹1.84 करोड़,बरही: 17,062 किसान – ₹3.41 करोड़,विजयराघवगढ़: 29,350 किसान – ₹5.87 करोड़
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत फरवरी 2019 में की गई थी। इसके अंतर्गत पात्र किसानों को प्रति वर्ष ₹6,000 की सहायता तीन किश्तों में दी जाती है। यह योजना किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में केंद्र सरकार का एक ऐतिहासिक कदम है।
ग्राम पंचायत, तहसील और ब्लॉक स्तर पर भी प्रधानमंत्री का संबोधन सीधा प्रसारित किया गया, जिसे बड़ी संख्या में ग्रामीणों और किसानों ने देखा और सुना।








