पोषण और शिक्षा की ओर सशक्त कदम: बिजौरी आंगनवाड़ी केंद्र में स्कूल बैग एवं पुस्तक वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

न्यूज़ वॉइस ऑफ़ इंडिया

कटनी। बारडोली वेलफेयर सोसायटी द्वारा आज आंगनवाड़ी केंद्र बिजौरी, सेक्टर विलायतकला, ब्लॉक बड़वारा, जिला कटनी में प्री-स्कूल पोषण एवं शिक्षा कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग एवं शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय सोनी, मंडल अध्यक्ष रहे, जबकि संस्था के अध्यक्ष श्री आर.एल. चौधरी ने कार्यक्रम की अगुवाई की। उन्होंने बच्चों को न केवल शिक्षा सामग्री वितरित की, बल्कि उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ भी दीं। इस पहल का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों में प्रारंभिक शिक्षा को प्रोत्साहित करना तथा बच्चों को स्कूल के प्रति आकर्षित करना रहा।

इस अवसर पर कई समाजसेवियों और अधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई, जिनमें विशेष रूप से अखिलेश श्रीवास्तव, राजेश कुमार चौधरी, संगीता बर्मन, रविकांत राय, कार्यक्रम अधिकारी शिवकुमार चौधरी, माया गुप्ता और राहुल रजक का उल्लेखनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी, वहीं परिजनों और स्थानीयजनों ने भी संस्था की इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम का समापन सामूहिक आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

बारडोली वेलफेयर सोसायटी की यह पहल न केवल शिक्षा के क्षेत्र में योगदान है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की उत्कृष्ट मिसाल भी है।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“फायर सेफ्टी को लेकर नगर निगम सख्त: बहुमंजिला भवनों, अस्पतालों और प्रतिष्ठानों की सघन जांच’ बरगवां क्षेत्र में चला विशेष अभियान,सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर चार प्रतिष्ठान संचालकों को जारी होगा नोटिस

“फायर सेफ्टी को लेकर नगर निगम सख्त: बहुमंजिला भवनों, अस्पतालों और प्रतिष्ठानों की सघन जांच’ बरगवां क्षेत्र में चला विशेष अभियान,सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर चार प्रतिष्ठान संचालकों को जारी होगा नोटिस

SANSKRITIIAS , IAS COACHING