माईसेम सीमेंट फैक्ट्री, नरसिंहगढ़ में 39 क्विंटल से अधिक अफीम के पौधों का सुरक्षित विनष्टीकरण

दमोह, शनिवार 19 जुलाई को
अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई के तहत भारत सरकार के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय के नारकोटिक्स विंग के निर्देश पर शनिवार 19 जुलाई को माईसेम सीमेंट फैक्ट्री, नरसिंहगढ़, जिला दमोह में मादक पदार्थों के विनष्टीकरण की प्रक्रिया संपन्न की गई।

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक सागर ज़ोन श्रीमती हिमानी खन्ना की अध्यक्षता में गठित उच्चस्तरीय ड्रग्स विनष्टीकरण समिति द्वारा की गई। जिला टीकमगढ़ से संबंधित एक प्रकरण में जब्त 39 क्विंटल 33 किलोग्राम अवैध अफीम के पौधों को पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों के पालन के साथ पूर्णतः नष्ट किया गया।

विनष्टीकरण की यह संपूर्ण प्रक्रिया प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक अधिकारियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों की निगरानी में पर्यावरणीय दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सम्पन्न हुई।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर समिति के सदस्य पुलिस उप महानिरीक्षक छतरपुर रेंज ललित शाक्यवार, डीआईजी सागर रेंज, वैज्ञानिक अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सागर, एवं पुलिस बल के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह कार्रवाई नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार पर रोकथाम की दिशा में एक अहम कदम है, जो प्रशासन की मादक द्रव्यों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस नीति’ को प्रतिबिंबित करता है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING