“मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत” तेवरी में 121 विद्यार्थियों को साइकिल वितरण

न्यूज़ वॉइस ऑफ़ इंडिया

कटनी। शासकीय बुद्ध सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तेवरी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत कक्षा 6वीं एवं 9वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र 2025-26 की साइकिलें वितरित की गईं। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रणव पांडे मौजूद रहे।

विधायक प्रणव पांडे ने 121 विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित कीं और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभकारी है। इससे बच्चों को विद्यालय तक पहुंचने में सुविधा होती है और उनमें शिक्षा के प्रति रुचि व आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों ने इस पहल के लिए राज्य सरकार एवं विधायक श्री पांडे का आभार व्यक्त किया।
विद्यालय परिसर में आयोजित इस समारोह में जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामवासी, पालकगण और शिक्षकगण उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING