ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस संजीव सचदेवा की नियुक्ति, आदेश जारी

जबलपुर।मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को उसका नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। केंद्र सरकार ने वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस संजीव सचदेवा को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का नया चीफ जस्टिस नियुक्त किया है। इस संबंध में भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिससे न्यायिक जगत में एक नई दिशा की उम्मीद जग गई है।

जबलपुर, जहां मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की प्रधान पीठ स्थित है, वहाँ यह खबर आते ही न्यायिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

जस्टिस संजीव सचदेवा जिन्होंने अब तक अपने न्यायिक करियर में अनेक महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई की है और कानूनी विवेकशीलता के लिए ख्याति प्राप्त की है अब मध्य प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था की बागडोर संभालेंगे, जल्द ही वे जबलपुर पहुँचकर अपने पद की शपथ ग्रहण करेंगे, जिसकी तिथि हाईकोर्ट प्रशासन द्वारा घोषित की जाएगी।

इस नियुक्ति को लेकर वकीलों, न्यायविदों और आम जनता में सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। सभी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में प्रदेश की न्याय व्यवस्था और अधिक पारदर्शी, त्वरित और संवेदनशील बनेगी।

बहरहाल मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को अब नया मार्गदर्शक मिल गया है जस्टिस संजीव सचदेवा के रूप में। देखना होगा कि उनका न्यायिक अनुभव राज्य की कानून व्यवस्था में कैसे सकारात्मक परिवर्तन लाता है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING