
कटनी की एक और गौरवगाथा…!
कटनी जिले ने एक बार फिर पूरे देश में अपना नाम रोशन किया है। जिले के युवा फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. परम पटेल को देश की प्रतिष्ठित प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 में बेंगलुरु बुल्स टीम के लिए आधिकारिक फिजियोथैरेपिस्ट के रूप में नियुक्त किया गया है।
डॉ. परम पटेल अब बेंगलुरु बुल्स के साथ पूरे सीजन में रहेंगे और देश के नामी खिलाड़ियों को फिटनेस, रिकवरी और परफॉर्मेंस से जुड़ी सेवाएं देंगे। यह न सिर्फ उनके लिए, बल्कि कटनी जिले के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है।
डॉ. पटेल की मेहनत, समर्पण और प्रोफेशनल स्किल ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है, जहां अब वो प्रो कबड्डी जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के मंच पर कटनी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
कटनी से निकलकर देश की प्रोफेशनल स्पोर्ट्स इंडस्ट्री तक पहुँचने का यह सफर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। यह साबित करता है कि अगर हौसले बुलंद हों, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं।







