बस ऑपरेटर्स की समस्याओं को लेकर शुभ प्रकाश मिश्र ने की पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव से मुलाकात

कटनी। बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष शुभ प्रकाश मिश्र ने आज गढ़ाकोटा स्थित निज निवास पर मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं रहली विधायक पंडित गोपाल भार्गव से सौजन्य भेंट की।

इस मुलाकात के दौरान श्री मिश्र ने बस ऑपरेटरों को आ रही विभिन्न समस्याओं, परिवहन से जुड़ी जमीनी परेशानियों और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पूर्व मंत्री भार्गव से इन समस्याओं के निराकरण में सहयोग का अनुरोध भी किया।

इस दौरान भाजपा के युवा नेता अभिषेक (दीपू) भार्गव से भी शुभ मिश्र ने आत्मीय मुलाकात कर सामाजिक सरोकारों और संगठन के सशक्तिकरण पर विचार-विमर्श किया।

शुभ मिश्र की यह पहल न केवल संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में मानी जा रही है, बल्कि सरकार और निजी परिवहन क्षेत्र के बीच संवाद को भी प्रगाढ़ बनाने का संकेत है।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING