ग्राम कांटी पहुँचे कलेक्टर, लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों की सुनी समस्याएँ  अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश, 18 मामलों की सुनवाई पूर्ण

कटनी। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव बुधवार को ग्राम पंचायत कांटी में आयोजित लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान अब तक कलेक्टर श्री यादव ने 18 आवेदकों की समस्याओं पर सुनवाई की है। जनसंवाद कार्यक्रम सतत रूप से जारी है, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी बातों को बेझिझक रख रहे हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  शिशिर गेमावत, एसडीएम विजयराघवगढ़  महेश मंडलोई, तहसीलदार  मनीष शुक्ला, नायब तहसीलदार  पी.के. वर्मा एवं राजेन्द्र खरे, जनपद पंचायत सीईओ ब्रतेश जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे।

कलेक्टर श्री यादव ने कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामवासियों को शासन की योजनाओं से जोड़ने, समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने और प्रशासन को जनहित में अधिक संवेदनशील व उत्तरदायी बनाए जाने पर विशेष बल दिया।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING