प्रदर्शनीय बस स्टैंड की अव्यवस्थाओं पर बस ऑपरेटर एसोसिएशन ने खोला मोर्चा, सुविधाएं नहीं तो चुंगी शुल्क भी नहीं!

कटनी। शहर के प्रदर्शनी बस स्टैंड में व्याप्त अव्यवस्थाओं के खिलाफ अब बस ऑपरेटर एसोसिएशन ने एकजुट होकर मोर्चा खोल दिया है। बारिश के पूर्व व्यवस्था सुधार की मांग को लेकर एसोसिएशन ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए दो टूक कहा ज्ञापन में बस स्टैंड की 11 प्रमुख समस्याओं को चिन्हित करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की जाए। बस आपरेटर एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि जब तक मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलतीं, तब तक चुंगी शुल्क लेना भी अनुचित है। यदि सुविधाएं मिलती हैं, तो शुल्क देने को वे तैयार हैं।

वही पत्र में यात्रियों से भरी बसों को खाली करने के लिए समुचित स्थान निर्धारित करने की बात की बस स्टैंड क्षेत्र को जबलपुर शॉपिंग मॉल की तर्ज पर मुक्त करने की बात रखी वही बस स्टैंड में अवैध अतिक्रमण तत्काल हटाए जाने कहा गया इसके साथ ही ऑटो चालकों द्वारा बस स्टैंड के भीतर अवैध प्रवेश पर रोक लगाने पर जोर दिया गया बस स्टैंड में मौजूद प्रतीक्षालय की व्यवस्था एसी करने के साथ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने स्पष्ट चेतावनी दी है ऐसे अन्य मुद्दों पर विचार करने को कहा गया कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो बस ऑपरेटर्स चुंगी शुल्क का बहिष्कार करेंगे।

इस पूरे मामले पर नगर निगम आयुक्त ने ज्ञापन पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है। साथ ही आयुक्त ने यह भी कहा कि नाका व्यवस्था को चालू रखते हुए शुल्क वसूली जारी रहेगी, जिससे नगर निगम की आय के स्रोतों पर असर न पड़े।

अब देखना होगा कि निगम प्रशासन इन मांगों पर कितनी तत्परता दिखाता है, या फिर बस एसोसिएशन को विरोध के रास्ते पर जाना पड़ेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING