हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार: माधवनगर पुलिस को बड़ी सफलता

कटनी, मध्यप्रदेश।
माधवनगर थाना पुलिस ने एक जघन्य हत्या मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए उपनगरीय क्षेत्र में लंबे समय से दहशत का कारण बने तीन दुर्दांत आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में की गई।

माधवनगर थाना में दर्ज अपराध क्रमांक 668/25 अंतर्गत धारा 296, 115(2), 109(1), 103(1), 3(5) BNS में आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। ये आरोपी क्षेत्र में मारपीट, वसूली और हिंसक गतिविधियों के लिए कुख्यात थे।

गिरफ्तार आरोपी 

आकाश पोपटानी, पिता प्रकाशचंद पोपटानी (उम्र 33 वर्ष), निवासी कैरिन लाइन, माधवनगर, कटनी

दीपक मोटवानी, पिता सुरेश कुमार मोटवानी (उम्र 30 वर्ष), निवासी रॉबर्ट लाइन, थाना माधवनगर, कटनी

महेश कुमार आडवानी, पिता गुलाबराय आडवानी (उम्र 30 वर्ष), निवासी रॉबर्ट लाइन, थाना माधवनगर, कटनी

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका:

इस सफलता में माधवनगर पुलिस टीम के निम्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उल्लेखनीय भूमिका रही:

निरीक्षक अभिषेक चौबे,उपनिरीक्षक दीपू कुशवाहा,आरक्षक दिनेश कोरेसिया,प्रआर. 434 अविनाश मिश्रा,आर. 151 अजीत बागरी,आर. 197 नीलेश,आर. 752 राघवेन्द्र सिंह,आर. 72 राजेन्द्र उईके,आर. 609 उमाकान्त,आर. 247 लोकेन्द्र

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING