
कटनी। जिले में 21 जून को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” (Yoga For One Earth, One Health) की थीम पर पूरे उत्साह और मनोयोग के साथ मनाया जाएगा। जिला स्तरीय मुख्य आयोजन शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माधवनगर में सुबह 6 बजे से शुरू होगा।
इस संबंध में कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए आयोजन को सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, शासकीय संस्थानों, विद्यालयों और अन्य संगठनों में भी योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
प्रमुख आयोजन स्थल.. शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माधवनगर
मुख्य थीम: “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”
समय-सारिणी..
6:00 – 6:20 AM: स्थानीय कार्यक्रम व जनप्रतिनिधियों का उद्बोधन
6:20 – 6:30 AM: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सीधा प्रसारण
6:30 – 7:00 AM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीधा प्रसारण (विशाखापट्टनम से)
7:00 – 7:45 AM: सामूहिक योगाभ्यास (सामान्य योग प्रोटोकॉल)
आयोजन में शामिल होंगे ये संगठन और अधिकारी..
कलेक्टर श्री यादव ने निर्देश दिए कि पतंजलि योग संस्थान, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, स्वयंसेवी संगठन, औद्योगिक इकाइयाँ, एनसीसी, एनएसएस और नेहरू युवा केंद्र की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम की जिम्मेदारी डिप्टी कलेक्टर विवेक गुप्ता को सौंपी गई है, जबकि नोडल अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी और आयुष अधिकारी होंगे।
जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत, अपर कलेक्टर श्रीमती साधना परस्ते, एएसपी डॉ. संतोष डेहेरिया, एसडीएम कटनी प्रदीप मिश्रा, बहोरीबंद के राकेश चौरसिया, ढीमरखेड़ा की श्रीमती निधि सिंह गोहल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायतों और विद्यालयों में भी होंगे आयोजन
सभी ग्राम पंचायतों में योग अभ्यास के साथ प्रधानमंत्री मोदी का संदेश प्रसारित किया जाएगा।
जल एवं स्वच्छता समिति, महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ियाँ, जनजातीय कार्य विभाग के विद्यालय और छात्रावास भी इसमें भाग लेंगे।
सभी शासकीय कर्मचारियों को योग सत्र में भाग लेने हेतु प्रेरित किया जाएगा।
कलेक्टर श्री यादव ने आयोजन को जन-जन तक पहुंचाने की बात करते हुए इसे व्यापक जनभागीदारी का अभियान बताया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे, जिसे दूरदर्शन के माध्यम से सीधा प्रसारित किया जाएगा।
#योगदिवस2025 #एकपृथ्वीएकस्वास्थ्य #कटनी






