
कटनी।रीठी:
थाना रीठी पुलिस ने ग्राम ममार में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए घर से लगी बाड़ी में अवैध रूप से उगाई गई गांजे की फसल पकड़ी है। विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर की गई दबिश में आरोपी बबलू पिता गोकुल बर्मन (आयु 42 वर्ष) को गांजे के 43 पौधों के साथ गिरफ्तार किया गया। जप्त किए गए पौधों की अनुमानित कीमत ₹80,000/- आंकी गई है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवम उप पुलिस अधीक्षक उमराव सिंह के नेतृत्व में की गई।
सूचना की तस्दीक के बाद थाना प्रभारी रीठी व उनकी टीम ने ग्राम ममार में तालाब के पास स्थित आरोपी के घर की बाड़ी में छापा मारा, जहां से गांजे के 43 नग पौधे बरामद किए गए। आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
इस कार्रवाई में इन अधिकारियों की रही उल्लेखनीय भूमिका
निरीक्षक राखी पाण्डेय
उप निरीक्षक विनोद पटेल
उप निरीक्षक दिनेश सिंह चौहान
प्रधान आरक्षक राम पाठक, भोला गुप्ता
आरक्षक नितेश दुबे, ज्ञानेंद्र चौधरी, अमन, राजेश







