कलेक्टर श्री यादव ने किया ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश

कटनी (04 जून) – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार यादव ने बुधवार, 4 जून को कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन सदन पहुंचकर ईवीएम वेयरहाउस व स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती साधना परस्ते, विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी, निर्वाचन शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री यादव ने निर्वाचन कार्यालय के कार्यों की समीक्षा करते हुए संधारित रजिस्टरों का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली जांची और सुरक्षा के प्रति पूरी तरह सजग रहने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने ईवीएम मशीनों के समुचित रख-रखाव की स्थिति का भी अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को मशीनों के सुरक्षित एवं व्यवस्थित भंडारण के निर्देश दिए।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सौरभ अग्रवाल, आम आदमी पार्टी के अनिल सिंह सेंगर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ईश्वर बहरानी तथा जिला कोषालय अधिकारी अरविंद सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

₹75 लाख के ऑफर ने पलटी बाजी! कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त … कटनी के चर्चित हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त, गवाहों को प्रभावित करने और ₹75 लाख के प्रस्ताव को माना गंभीर आधार” 

“भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश में इटारसी-मदन महल के बीच दैनिक पैसेंजर सेवा शुरू करने की स्वीकृति दी..इटारसी-जबलपुर क्षेत्र के यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए दैनिक सेवा”