“नगर निगम कटनी में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित” महापौर एवं मेयर इन काउंसिल सदस्यों ने निगम परिवार की ओर से दी भावभीनी विदाई

कटनी। नगर निगम कटनी द्वारा अपने सेवाकाल की पूर्णता पर सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों के सम्मान में शुक्रवार को मेयर इन काउंसिल सभागार में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जलप्रदाय विभाग के रामरतन यादव, सामान्य प्रशासन विभाग के राजेंद्र प्रसाद दुबे एवं रामचरण रजक को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं मेयर इन काउंसिल सदस्यों द्वारा शाल, श्रीफल और पुष्पमाला अर्पित कर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें उनके सेवा संबंधी स्वत्वों के चेक प्रदान किए गए।

महापौर श्रीमती सूरी ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट सेवायोगदान के लिए धन्यवाद देते हुए उनके भविष्य के जीवन के लिए स्वस्थ, सुखद और सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष “शिब्बू” साहू, बीना बैनर्जी, एडवोकेट सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद उमेंद्र अहिरवार, पूर्व पार्षद राजकिशोर यादव सहित नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, सहायक यंत्री आदेश जैन, उपयंत्री जे.पी. सिंह बघेल, अश्वनी पांडेय, मृदुल श्रीवास्तव, शैलेंद्र प्यासी, योजना प्रभारी रविशंकर पांडेय, निगम सचिव पारसनाथ प्रजापति तथा गणेश प्रसाद बिचपुरिया सहित अन्य कर्मचारीगण शामिल रहे।

नगर निगम परिवार द्वारा आयोजित यह समारोह कर्मचारियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का सशक्त प्रतीक रहा।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING