महापुरुषों की जयंती पर क्षत्रिय समाज का अनुकरणीय आयोजन, रक्तदान व राष्ट्र सेवा का संदेश

कटनी, मध्यप्रदेश:वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और महाराज छत्रसाल जी की जयंती के पावन अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, कटनी द्वारा सामाजिक एकता और सेवा भावना से ओतप्रोत एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत साउथ स्टेशन स्थित महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई। श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित इस समारोह में सामूहिक प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें समाज के सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

“रक्त स्वाभिमान” सेवा और बलिदान की परंपरा को आगे बढ़ाता कार्यक्रम

समारोह के दूसरे चरण में जिला चिकित्सालय, कटनी में “रक्त स्वाभिमान” नामक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें क्षत्रिय समाज के प्रबुद्धजनों, युवाओं और मातृशक्तियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।

जिलाध्यक्ष अनिल सिंह सेंगर ने अपने उद्बोधन में कहा यह आयोजन हमारे महापुरुषों के त्याग और बलिदान की स्मृति में है, जिन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। रक्तदान हमारा सामाजिक दायित्व है और यह संदेश देता है कि क्षत्रिय समाज आज भी राष्ट्रसेवा और त्याग की परंपरा को जीवंत रखे हुए है।

सम्माननीय उपस्थितियाँ और मार्गदर्शन

इस अवसर पर कई गणमान्यजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से कुंवर मार्तण्ड सिंह राजपूत,जग्गू सिंह,अजय सिंह बघेल,हरी सिंह भदोरिया,अर्जुन सिंह भदोरिया,हरिशरण सिंह,अजीत सिंह चौहान,वीर सिंह, माधवेंद्र सिंह,मनीष सिंह,युवराज सिंह,धर्मेंद्र सिंह,किशोर सिंह,जसवेंद्र सिंह,सुनील सिंह मालगुजार,राजेंद्र सिंह बघेल,शैलेंद्र सिंह बघेल,देवराज सिंह बघेल,राजेंद्र सिंह परमार,राजेश सिंह,विकास सिंह
सहित सैकड़ों क्षत्रिय बंधुओं और मातृशक्तियों ने भागीदारी कर आयोजन को गौरवशाली बनाया।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“स्वतंत्रता दिवस पर महापौर श्रीमती सूरी निगम कार्यालय में और निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नवीन जल शोधन संयंत्र अमकुही में करेंगे ध्वजारोहण, एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण विद्यालयों, सार्वजनिक भवनों एवं प्रमुख स्थलों पर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज”