
कटनी, 30 अप्रैल। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार जिले से जनकल्याण संबल योजना के अंतर्गत 27,523 श्रमिक परिवारों को सिंगल क्लिक के माध्यम से अनुग्रह सहायता राशि अंतरित की। इस अवसर पर नगर निगम कटनी के मेयर इन काउंसिल सभागार में स्थानीय स्तर पर सीधा प्रसारण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं एमआईसी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में नगर निगम क्षेत्र के 16 हितग्राहियों को कुल 36 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। महापौर श्रीमती सूरी ने इस अवसर पर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं से नागरिकों को हर परिस्थिति में सहारा मिलता है। उन्होंने समस्त योजनाओं हेतु मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य श्रीमती बीना बैनर्जी, सुभाष ‘शिब्बू’ साहू, गोविंद चावला, पार्षद श्रीमती शकुंतला सोनी, श्रीमती सीमा श्रीवास्तव, ईश्वर बहरानी, पूर्व पार्षद कमलेश चौधरी, उपायुक्त पी. के. अहिरवार, सहायक यंत्री आदेश जैन, सहायक सामुदायिक विकास संगठक सनद विश्वकर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी एवं हितग्राही उपस्थित रहे।







