थाना रंगनाथ नगर पुलिस ने के हत्थे चढ़ा आदतन अपराधी, देसी कट्टे के साथ पुलिस ने दबोचा

 

 

कटनी थाना प्रभारी रंगनाथनगर और उनकी टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से एक देसी कट्टा एवम एक जिंदा कारतूस को जब्त कर आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही की गई।

दरासल पुलिस अधीक्षक अभिजीत अभिजीत रंजन के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ शांति व्यवस्था बनाने के लिए आदेशित किया गया था इसी तारतम्य में थाना प्रभारी रंगनाथनगर उप निरीक्षक नवीन नामदेव के कुशल नेतृत्व में थाना रंगनाथ नगर टीम द्वारा रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर की एक व्यक्ति एम्बुलेंस रोड गॉड गिफ्ट सेंटर के पास अवैध देसी कट्टा लेकर आने जाने वाले लोगों के बीच दहशतगर्दी फैला रहा है जिस पर मौके पर थाना रंगनाथनगर टीम द्वारा रेड कार्यवाही की गई इस दौरान राजू सिंह गौड़ पिता प्रताप सिंह उम्र 25 साल निवासी ग्राम खमरिया थाना रीठी
के पास से अवैध देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ मौके पर गिरफ्तार किया। एवम जेल भेजा गया बतादे कि पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध कई मामलों में अपराधिक प्रकरण भी पंजीबद्ध हैं।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर उप निरीक्षक नवीन नामदेव , सउनि विनोद चौधरी, आरक्षक अमित सिंह ,आरक्षक पंजाब सिंह एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING