थाना ईशानगर पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त के दौरान 67 लीटर अवैध शराब सहित पृथक पृथक स्थान से 2 आरोपी, दो-दो हज़ार के दो स्थाई वारंटी सहित 4 को किया गिरफ्तार

छतरपुर पुलिस द्वारा विगत रात्रि कॉम्बिंग गस्त के दौरान समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत सघन चेकिंग करते हुए अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करने के साथ-साथ गुंडा लिस्टेड बदमाशों, निगरानी बदमाशों की निगरानी भी की गई, वांछित अपराधियों को गिरफ्तार भी किया गया।

कांबिंग गस्त में पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, थाना व चौकी प्रभारी सहित 300 से अधिक पुलिस अधिकारी सम्मिलित हुए रात्रि कॉम्बिंग गस्त के दौरान थाना ईशानगर पुलिस दल क्षेत्र में भ्रमणशील रहे।

परापट्टी रोड सड़क किनारे सात पेटी अवैध शराब चादर की पोटली में बांधे युवक मिला 63 लीटर अवैध शराब जप्त कर आरोपी विश्व प्रताप सिंह उर्फ कुंवर पिता दशरथ सिंह बुंदेला ग्राम परापट्टी को अभिरक्षा में लिया गया।

आमखेड़ा रोड में करीब 4.3 लीटर अवैध शराब लेकर जा रहे आरोपी शिवराज यादव पिता हरगोविंद यादव निवासी ग्राम आमखेड़ा को अभिरक्षा में लिया गया। वही दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई।

मारपीट के वर्ष 2018 एवं वर्ष 2020 के भिन्न-भिन्न दो प्रकरणों के फरार 2 आरोपी

रामकिशन रजक निवासी पनौथा एवं राहुल अहिरवार निवासी पहाड़ गांव जिन पर न्यायालय द्वारा वर्ष 2023 में स्थाई वारंट जारी किया गया था एवं पुलिस अधीक्षक छतरपुर द्वारा दो-दो हज़ार के इनाम की उद्घोषणा की गई थी, जिनको गिरफ्तार किया गया। उक्त चारों अभियुक्तों के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बिजावर  शशांक जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ईशानगर उप निरीक्षक शैलेंद्र सक्सेना प्रधान आरक्षक राजेंद्र प्रजापति, रतीराम, आरक्षक आबिद, सतीश यादव, गुमान प्रजापति, हरि सिंह की भूमिका रही।

राहुल रैकवार ब्यूरो चीफ छतरपुर मध्य प्रदेश

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING