
कटनी रेलवे स्टेशन आज पहुंचे जबलपुर के डी आर एम कमल किशोर कलरेजा द्वारा सभी प्लेटफार्म का निरीक्षण किया और कुम्भ में जा रहें यात्रियों को किसी भी प्रकार समस्या न हो रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
रेलवे पुलिस जीआरपी आर पी एफ को भी रेलवे स्टेशन में कड़ी सुरक्षा के निर्देश दिए गए डी आर एम कमल किशोर कलरेजा ने रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म का निरीक्षण किया।
इस दौरान रेलवे के समस्त अधिकारी और पुलिस बल तैनात रहा। डी आर एम कमल किशोर कलरेजा, के साथ एडी आर एम आनंद कुमार, सीनियर डीसीएम डॉक्टर मधुर वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधन नई कटनी रोशन सिंह, स्टेशन प्रबंधक संजय दुबे, स्टेशन प्रबंधन वाणिज्य संजय चौधरी व आरपीएफ और जी आर पी बल भी मौजूद रहा।
Post Views: 361








