
कटनी जिला जेल में निरूद्ध विचाराधीन बंदी दिल्लगी पारधी पति मेसलाल पारधी उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम बूढ़ा थाना रीठी, उपचार दौरान शासकीय जिला चिकित्सालय कटनी से पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गई थी बहरहाल थाना कोतवाली कटनी में आरोपिया दिल्लगी पारधी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपिया दिल्लगी पारधी की तलाश के हरसंभव प्रयास पुलिस द्वारा किये जा रहे है, लेकिन आरोपिया दिल्लगी पारधी का अभी तक कोई पता नहीं चला है। वही इस पूरे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये नगर पुलिस कप्तान अभिजीत कुमार रंजन ने आरोपिया दिल्लगी के विषय में सूचना देने वाले या गिरफ्तार करवाने वाले को 10,000/- रूपये नगद ईनाम की राशि से पुरूस्कृत करने की उद्घोषणा की है।
साथ ही कहा है की सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जावेगा।
Views: 376






