थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने थाना कोतवाली पुलिस ने रात्रि कॉम्बिंग गश्त के दौरान अपराधियों पर कसी नकेल, 

कटनी। देररात थाना कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन और थाना प्रभारी आशीष शर्मा के नेतृत्व में रात्रि कॉम्बिंग गश्त चलाकर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए व्यापक कार्रवाई की गई। अपने  गश्त के दौरान पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न संगधिग्ध स्थान पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करते हुए अपराधियों में खौफ पैदा किया।

लगातार कांबिंग गश्त के दौरान पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

स्थायी गिरफ्तारी वारंट तामील- पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 9 स्थायी गिरफ्तारी वारंट तामील किए। ये वारंटी लंबे समय से पुलिस कार्रवाई से बच रहे थे। इन अपराधियों को गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें जेल भेजा गया।

2. अवैध शराब के खिलाफ की कठोर कार्रवाही- अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत 5 मामले दर्ज किए।
3. शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु  प्रतिबंधात्मक कार्रवाई-  शांति और सौहार्द्र बनाए रखने के लिए पुलिस ने 24 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। इस कदम से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाया।
4. गुंडा, निगरानी बदमाशों को दी चेतावनी- थाना क्षेत्र के गुंडा निगरानी सूची में शामिल बदमाशों की कांबिंग गस्त के दौरान सघन जांच की गई। पुलिस ने आपराधिक गतिविधि करने पर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की दी चेतवानी।

5. तंग गलियों में रात्रि पैदल गश्त – थाना क्षेत्र की तंग गलियों में पुलिस बल ने पैदल गश्त कर सुरक्षा का जायजा लिया। गश्त के दौरान होटल, ढाबे, बैंक, एटीएम, रेलवे स्टेशन और अन्य संवेदनशील स्थानों की सघन जांच की। यह कदम जनता के बीच पुलिस की सशक्त उपस्थिति को दर्शाने और असामाजिक तत्वों में डर पैदा करने के उद्देश्य से किया गया।
6. संदिग्ध व्यक्तियों जांच – रात्रि में घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और यात्रियों को रोक टोक करते हुए गहन पूछताछ की गई। उनकी पहचान सत्यापित करने के साथ-साथ अनावश्यक रूप से घूमने वालों को इस दौरान सख्त हिदायत दी गई।

पुलिस का संदेश- गश्त के बाद थाना प्रभारी कोतवाली आशीष कुमार शर्मा ने कहा, “कटनी पुलिस असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखे हुए है और अपराधियों को यह स्पष्ट संदेश है कि अपराध करने वाले किसी भी हालत में बच नहीं पाएंगे”।

पुलिस की जनता से अपील-

पुलिस ने लोगो से अपील की है कि अगर उन्हें अपने क्षेत्र में किसी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। कटनी पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि नागरिकों के बीच सुरक्षा की भावना को पैदा करना भी है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

₹75 लाख के ऑफर ने पलटी बाजी! कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त … कटनी के चर्चित हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त, गवाहों को प्रभावित करने और ₹75 लाख के प्रस्ताव को माना गंभीर आधार” 

“भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश में इटारसी-मदन महल के बीच दैनिक पैसेंजर सेवा शुरू करने की स्वीकृति दी..इटारसी-जबलपुर क्षेत्र के यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए दैनिक सेवा”

₹75 लाख के ऑफर ने पलटी बाजी! कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त … कटनी के चर्चित हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त, गवाहों को प्रभावित करने और ₹75 लाख के प्रस्ताव को माना गंभीर आधार” 

“भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश में इटारसी-मदन महल के बीच दैनिक पैसेंजर सेवा शुरू करने की स्वीकृति दी..इटारसी-जबलपुर क्षेत्र के यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए दैनिक सेवा”

SANSKRITIIAS , IAS COACHING