थाना कोतवाली चौकी खिरहनी पुलिस ने छतरपुर जिले से ऑपरेशन **मुस्कान** के तहत बालिका को किया दस्तयाब

कटनी। ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक बालक/ बालिकाओं की तलाश के प्रयास के परिणाम स्वरूप थाना प्रभारी कोतवाली के मार्गदर्शन में दिनांक 11 .12. 24 को थाना क्षेत्र के गायत्री नगर से 14 वर्षीय नाबालिक बालिका घर से सहेली से मिलने जाना एवं घर वापस नहीं आने पर आस पास के क्षेत्रों में तलाश करने के उपरांत नाबालिक बालिका का पता नहीं चलने की रिपोर्ट पर थाना में अपराध क्रमांक 915/ 2024 धारा 137 (दो) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया इस दौरान बालिका की लगातार तलाश की गई तलाश हेतु लगातार प्रयास के परिणाम स्वरूप गुमने के 48 घण्टे के अन्दर आज 14/12/2014 को गुमी बालिका को छतरपुर जिले से थाना कोतवाली पुलिस ने दस्तयब किया एवम परिजनों को सुपुर्द किया गया। पुलिस की तत्परता से परिजनों ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की है।

इस सफलता में थाना प्रभारी कोतवाली निरी आशीष कुमार शर्मा चौकी प्रभारी खिरहनी फाटक उनि.कुलदीप सिंह एवं उनि अरुण पाल तथा उनके टीम के कर्मचारी प्रधान आरक्षक सुनील सिंह, की अहम भूमिका रही

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING