कटनी बारडोली में शारदे नवरात की नवमी को पंडालों में विराजी मां जगत जननी के दर्शनों के लिए शहर में हर साल जन सैलाब उमड़ता है। बात करें तो नवमी के दिन ही जवारे विसर्जन होना शुरू हो जाते हैं। इस दौरान अत्यधिक भीड़ पर नियंत्रण रखने हेतु जिला प्रशासन और पुलिस पुलिस प्रशासन की जवाबदारी होती है। जिससे आम जनता को किसी तरह की कोई परेशानिया ना हो इसकी रूपरेखा नवरात्र लगने के पहले मीटिंग कर बना ली जाती है।
गौरतलब है की कटनी पुलिस कप्तान के ट्रैफिक को लेकर लगातार प्रयास विफल होते हुए नजर आ रहे हैं। अगर बात करे पुलिस प्रशासन के यातायात विभाग की शहर के ट्रैफिक को लेकर तो किस तरह से व्यवस्थाएं ट्रैफिक नियंत्रण हेतु बनाई गई है। यह तस्वीर सब कुछ बयां कर रही है।
बहरहाल यह तस्वीर शहर के हृदय स्थल चांडक चौक की देर शाम की है। जहां इस तरह का जाम हाल ही के दिनों में कई बार लग चुका है। जिसमें आम जनता घंटो परेशान होते हुए भी नजर आई यहां तक की विगत दिनों चांडक चौक से घंटाघर तक के रास्ते के निर्माण कार्य को लेकर महाकाल सरकार सेवा समिति के तत्वाधान में स्थानीय लोगों ने रास्ते को जाम कर प्रदर्शन किया था इस दौरान भी इसी तरह का जाम लगने से मिली जानकारी के मुताबिक एक मरीज की मौत तक होने की भी बात सामने आई थी। और लोग यहां घंटो जाम में फंसे हुए थे। वहीं इसके एक माह पहले बारिश के समय सागर पुल में पानी भर जाने की वजह से लोगों द्वारा नवीन बने पुल के आवाजाही की वजह से इसी तरह की जाम की स्थिति बनी थी इस दौरान भी लोग भीगते हुए घंटे जाम में फंसे हुए नजर आए थे वही बात करे तो पुलिस के साथ स्थानीय युवा और कुछ मोजूद मीडिया कर्मियों ने मिलकर दो घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया था। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली थी इस तरह की अनेकों बार समस्या आने के बाद भी जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने इस मसले पर गंभीर विचार अभी तक नहीं किया और यही वजह है। की समस्या आकर सामने खड़ी हो जाती है। और भारी जाम में लोग घंटो यहा फस जाते है। शारदे नवरात्र की की नवमी की देर शाम जाम में फसे लोग प्रशासन की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े करते हुए नजर आए।
वही बात करें तो लगे जाम को जिले के तीन थानों की पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए जाम को खुलवाया जिसमे थाना कोतवाली, थाना कुठला एवम थाना यातायात पुलिस मोजूद रही तब जाकर जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली।
आखिर क्यों लगता है चांडक चौक में हमेशा जाम
स्थानीय लोगों को कहना है की प्रदेश सरकार द्वारा जनता की सुविधा के लिए बनाए गए बरगवां से चांडक चौक तक नवीन पुल एवं रास्ते में बना सर्कल जाम लगने का मुख्य कारण बनता है। इसकी मुख्य वजह है। बस स्टैंड की तरफ से आने वाला ट्रैफिक एवं घंटाघर से आने वाला ट्रैफिक के सामने ही सर्कल आता है। जो गलत बना हुआ है। जिसकी वजह से आने वाले लोग गलत तरीके से यहां से निकलते हैं और यही वजह है कि जाम की स्थिति बनती है। जो सर्कल बना हुआ है। उस सर्कल को बीचों-बीच बनाना चाहिए जिससे यहां का ट्रैफिक सुचारू रूप से चल सके।
वही जब भारी जाम लगने के संबंध में यातायात निरीक्षक राहुल पांडे से बात करने की कोशिश की तो वह मीडिया के सामने बचते हुए नजर आए।







