शहर से लेकर जिले के ग्रामीण अंचलों में नवरात्र की धूम.. मां जालपा मढिय़ा से लेकर शीतला माता मंदिर, खेरापति माता लखेरा खिरहनी मंदिर, विश्राम बाबा मंदिर में उमड़ा जनसैलाब

कटनी।शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में नवरात्र की धूम मची हुई है शारदेय नवरात्र का महापर्व में शहर सहित जिलेभर में पूरी आस्था और उल्लास के साथ नवरात्र मनाया जा रहा है। इस दौरान अनेकों प्रकार से मां के भक्त अपनी अपनी आस्था प्रकट कर रहे हैं।

आज गुरुवार को महाष्टमी में शहर के देवी मंदिरों में आस्था व श्रद्धा का सैलाब उमड़ा सुबह से लेकर देर रात तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ ही भीड़ नजर आई। लोगों ने मां आदिशक्ति मातारानी को अठवाई का भोग अर्पण करते हुए नारियल, चुनरी भेंट की और अपने परिवार के कल्याण की मां से कामना की।

आस्था के प्रमुख केन्द्र शक्तिपीठ मां जालपा देवी मंदिर में सुबह 4 बजे मां के तीनों स्वरूपों का विशेष श्रंगार लालजी पंडा के नेतृत्व किया गया और उसके बाद दर्शनार्थियों के लिए लिए पट खोले गए। अष्टमी को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मातारानी का दर्शन पूजन किया तो वही देर शाम होते ही शहर में पंडालों में स्थापित माता रानी के विभिन्न स्वरूपों का दर्शन करने हेतु शहर की सड़को पर जन सैलाब नजर आया।

अष्टमी को मंदिरों में अठवाईं चढ़ाने रही भीड़

अष्टमी तिथि को माता रानी को अठवाईं चढ़ाने का विधान है। लोगों ने मातारानी को अठवाईं चढ़ाकर मातारानी को श्रंगार सामग्री अर्पित की। इस दौरान अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना श्रद्धालुओं ने की।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

₹75 लाख के ऑफर ने पलटी बाजी! कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त … कटनी के चर्चित हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त, गवाहों को प्रभावित करने और ₹75 लाख के प्रस्ताव को माना गंभीर आधार” 

“भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश में इटारसी-मदन महल के बीच दैनिक पैसेंजर सेवा शुरू करने की स्वीकृति दी..इटारसी-जबलपुर क्षेत्र के यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए दैनिक सेवा”