रंगनाथनगर पुलिस की अवैध जुआ फड़ पर लगातार कार्यवाही,.. तीन जुआरियों पर हुआ मामला दर्ज,..अवैध शराब बिक्रय के ठिकाने पर भी पुलिस की दबिश,.. आबकारी का मामला हुआ पंजीबद्ध

 

कटनी। थाना रंगनाथनगर पुलिस ने अवैध रूप से संचालित तीन जुआ फड़ पर दबिश देकर तीन जुआरियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की है, इसके साथ ही बंधवा टोला में अवैध शराब बिक्रय के ठिकानों पर दविश देते हुये एक प्रकरण 34 ए आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है । यह पूरी कार्यवाही पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाँ. संतोष डेहरिया नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई ,थाना प्रभारी उप निरी. नवीन नामदेव और उनकी टीम ने इस कार्यवाही कोअंजाम दिया है । पुलिस अधीक्षक  कटनी निर्देशों के तहत जीरो टाँलरेंस नीति के तहत अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है,इसी क्रम में 22 सितम्बर 2024 के को थाना रंगनाथनगर क्षेत्र पाठक वार्ड संयासी बाबा के पास अवैध रूप से संचालित जुआ फड़ की सूचना मुखबिर से प्राप्त हुई जहा हरजीत पर दाव लगा रहे जुआ फड़ को लेकर तत्काल पुलिस टीम गठन कर बताये हुये स्थान पर छापेमारी की गई जहाँ से तीन जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा गया गिरफ्तार जुआरियों के में -मंयक बर्मन पिता अशोक बर्मन उम्र 33 साल निवासी भटटा मोहल्ला थाना रंगनाथनगर जिला कटनी,2- विस्सू साहू पिता सूरज साहू उम्र 40 साल निवासी कावसजी वार्ड थाना रंगनाथनगर जिला कटनी,3- साजन वंशकार पिता चंद्रलाल वंशकार उम्र 42 साल निवासी फारेस्टर वार्ड थाना रंगनाथनगर जिला कटनी ,बरामद सम्पति 1150 रूपये नगद एवं 52 तास के पत्ते जप्तकर मामला पंजीबद्ध किया गया एवम बंधवा टोला में अवैध शराब बिक्रय के ठिकानों पर भी दविश दी गई जिसमें आरोपी शिब्बू उर्फ सतेन्द्र तिवरी पिता स्व नर्मदा प्रसाद तिवारी उम्र 39 साल निवासी धाऊ चक्की मदन मोहन चौबे वार्ड थाना रंगनाथनगर जिला कटनी को अवैध शराब बेचते हुये पाये जाने पर आरोपी से अवैध शराब जप्तकर 34 ए आबकारी एक्ट का मामला पंजीबद्ध किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर उप निरीक्षक नवीन नामदेव सउनि विनोद चौधरी, प्र आर सतीश तिवारी, आर शुभम, आर वीरेंद्र,आर पंजाब एवं टीम की सराहनीय भूमिका रही ।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी के 10 वर्ष पूर्ण, सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी में गूंजे युवा वकीलों के हितों के मुद्दे….नई कार्यकारिणी का गठन, यश खरे बने सचिव; वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन” 

“जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी के 10 वर्ष पूर्ण, सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी में गूंजे युवा वकीलों के हितों के मुद्दे….नई कार्यकारिणी का गठन, यश खरे बने सचिव; वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING