डेढ़ घंटे की मूसलाधार बारिश से शहर में लगा दो घंटे जाम….. जाम में फंसी रही गंभीर मरीज लिए इमरजेंसी सेवा एम्बुलेंस, जाम खुलवाने में पुलिस के भी बारिश में छूटे पसीने

कटनी जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा कराए गए कार्य कितने उपयोगी है ये बात उस समय साबित हो गई जब देर शाम लगभग डेढ़ घंटे हुई मूसलाधार बारिश ने चांडक चोक से घंटाघर जाने वाला जर्जर रास्ता जिसको लेकर स्थानीय लोगो द्वारा अनेकों बार प्रदर्शन कर विरोध जताया गया एवम इस रास्ते को बनाया जाए नगर निगम को कई बार अल्टीमेटम भी दिया गया।

लेकिन समय रहते इस रास्ते पर कोई कार्य नहीं किया गया वही मिशन चौक पुल और हाल ही में बना नवीन ब्रिज जिसमे एक किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया यहां तक चांडक चोक के चारो रास्ते में जाम में फसे अपने वाहन पर लोग नजर आए वही बात करे तो जाम की मुख्य वजह सागर पुल जिसमे कमर से ऊपर तक बारिश के दौरान पानी भर जाता है।

बहरहाल हद तो तब हो गई जब इस जाम में गंभीर मरीज लिए इमरजेंसी सेवा एम्बुलेंस जाम में फसी रही बात करे तो बरगंवा से चांडक चौक तक लंबे बने पुल पर जाम में फसे लोगो द्वारा यहां तक कहा गया की इतना वजन पुल पर है। कही कुछ हो ना जाए वही चारो तरफ जाम में फसे लोगो ने कटनी की इस निर्मित हो रही आफत पर भी निराश होते हुए नजर आए।

इस स्थिति को सुचारू करने हेतु यातायात पुलिस भी जाम खुलवाने हेतु मशक्कत करती रही और उन्हे कोतवाली पुलिस का इस स्थिति से निपटने हेतु सहारा लेना पड़ा वहा मौजूद स्थानीय समाजसेवी युवा भी इस मुहिम में पुलिस का सहारा बने तब जा कर लगभग दो घंटे बाद चांडक चोक पर लगे जाम में फसे लोगो को छुटकारा मिला। इस दोरन जाम खुलवाने हेतु मशक्कत कर रहे पुलिस कर्मियों में जान में जान आई।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING