
कटनी। शुक्रवार 2024 को जीआरपी थाना कटनी में आवाज,सजग गो गोसंस्था के माध्यम से रेलवे मुख्य स्टेशन में बाल संरक्षण व मानव तस्करी, मानव दुर्व्यापार अनैतिक बाल अपराध संबंधित घटनाओं की रोकथाम एवं बालक बालिकाओं के संरक्षण और उनकी सुरक्षा हेतु रेलवे स्टेशन में हिट धारकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम जीआरपी आरपीएफ टी टी एवं टी एस स्टॉप व वेडरो के माध्यम से संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान गुम नाबालिक बालक बालिकाओं की सुरक्षा और उनकी देखभाल एवं उनके साथ घटित अपराधों की रोकथाम के विषय पर चर्चा करते हुए उक्त कार्यक्रम संपन्न किया गया एवं बाल अपराध सुरक्षा एवं अपराध की रोकथाम एवं गुम बालक ,बालिकाओं को उनके संरक्षण कर्ता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कार्य करने वाले मौजूद वेडरों को सम्मानित किया गया
Post Views: 312







