
कटनी। मिल रही लगातार शिकायत के बाद महिला थाना प्रभारी रश्मि सोनकर ने मनचलों को सिखाया सबक बतादे की आवारा गर्दी करने एवं आने जाने वाली महिलाओं एवं युवतियों से छेड़खानी करने वाले मनचलों को सबक सिखाने के उद्देश्य से सोमवार को महिला थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ हाथो में डंडा लेकर निकल पड़ी।
इस दौरान मुड़वारा ओवर ब्रिज, अमकुही और कटाए घाट क्षेत्र का भ्रमण करते हुए महिला थाना प्रभारी ने आवारागर्दी करते हुए मिले युवाओं को कड़ी फटकार लगाते हुए उन्हें वहां से चलता कर दिया। कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए महिला थाना प्रभारी रश्मि सोनकर ने बताया कि सुनसान क्षेत्र में आने जाने वाली महिलाओं एवं युवतियों के साथ होने वाली छेड़खानी की शिकायत लगातार मिल रही थी जिस पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा सख्त निर्देश दिए गए मिले निर्देशों के पालन में सुनसान क्षेत्र का भ्रमण कर वहां पर मौजूद आवारा तत्वों को हिदायत देते हुए फटकार लगाई गई। वही कटाए घाट सुनसान क्षेत्र एवं मुडवारा रेलवे फुट ओवर ब्रिज में गस्त करके वहा मौजूद मनचलों को फटकार लगाई गई महिला थाना प्रभारी रश्मि सोनकर ने कहा आगे भी इस तरह निरंतर कार्यवाही लगातार की जाएगी। इसके बावजूद अगर सुधार नहीं होता तो फिर सख्त कदम उठाते हुए आवारा तत्वों और मनचलों पर कार्यवाही की जाएगी।







