थाना माधव नगर पुलिस ने दो गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार 6.7 किलोग्राम गांजा तस्करों से बरामद

कटनी गुरुवार को जिले के माधव नगर थाना क्षेत्र में, पुलिस ने 6 किलो 700 ग्राम गांजा जब्त किया है। कटनी पुलिस अधिक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशों के अनुरूप नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया व श्रीमती ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अनूप सिंह और उनकी टीम ने रात्रि गश्त के दौरान संधिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा जिनकी पहचान किशन निषाद पिता: इंदभान निषाद, उम्र 25 वर्ष एवम राजकुमार कुशवाहा पिता मोतीलाल कुशवाहा, उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है, जो इन्द्रानगर, थाना कुठला, कटनी के निवासी बताए जा रहे है।

रात्रि गश्त के दौरान, माधव नगर थाना पुलिस टीम ने विकास किराना दुकान के सामने एक सुनसान स्थान पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा इस दौरान, दोनों ने जबलपुर से आने की बात बताई पुलिस टीम ने वहा से निकल रहे राहगीर की मौजूदगी में उनके पास मौजूद प्लास्टिक की बोरियों की तलाशी ली। तलाशी में दोनों बोरियों में गांजा जैसा पदार्थ मिला।

पुलिस को दोनों संदिग्धों ने बताया कि यह गांजा है, जिसे वे जबलपुर से लाए थे। वही थाने को सूचना पर विवेचना किट को मंगवाया गया। एवम गवाह और पुलिस की मौजूदगी में गांजा की पहचान और तौल कराई गई। जिसका कुल वजन 6 किलो 700 ग्राम निकाला पकड़े गए दोनों व्यक्तियों के पास से गंजे की अनुमानित कीमत 1,37,000 रुपये आकी गई।

दोनों आरोपियों पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है। वही बरामद गांजा को सीलबंद कर गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला गया। जांच में पाया गया कि किशन निषाद के खिलाफ चोरी के दो मामले, विस्फोटक पदार्थ के तहत एक मामला और गांजा सहित चार गंभीर मामले दर्ज हैं। राजकुमार कुशवाहा के खिलाफ चोरी के छह मामले, दो आर्म्स एक्ट के मामले और एक अवैध मादक पदार्थ तस्करी सहित कुल 10 गंभीर मामले दर्ज हैं।

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक अनूप सिंह के साथ उप निरीक्षक गणेश विश्वकर्मा, नीरज दुबे, प्रधान आरक्षक सोमनाथ शर्मा, आरक्षक नंदन कुमार, रामचरण वर्मा, सुभाष यादव, गौरव, अनूप सिंह, आदर्श सिंह रणविजय सिंह और महेश चौधरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“स्वतंत्रता दिवस पर महापौर श्रीमती सूरी निगम कार्यालय में और निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नवीन जल शोधन संयंत्र अमकुही में करेंगे ध्वजारोहण, एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण विद्यालयों, सार्वजनिक भवनों एवं प्रमुख स्थलों पर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज”