शादी करवाने हेतु सुवाँग रचा दिया धोका दो दर्जन परिवार के साथ हुई धोखाधड़ी एवम ठगी जन कल्याण समिति संस्था की शिकायत लेकर पहुंचे पुलिस अधीक्षक कार्यालय दो दर्जन परिवार

मध्य प्रदेश के कटनी जिले के दो दर्जन से अधिक परिवार के लोगों के बच्चे और बच्चियों की शादी करवाने का सुवांग रच लगभग दो दर्जन से अधिक परिवार वालो से जनकल्याण समिति के लोगों द्वारा 20 से 30 हजार रुपए की राशि हड़प ली एवम ना तो उन परिवार वालो के घर शहनाई बजी और ना ही उनके द्वारा दी गई रकम वापस की जिसके बाद अब पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और जनकल्याण समिति के लोगों पर धोखाधड़ी एवम ठगी प्रकरण दर्ज कराने की मांग की एसपी ऑफिस पहुंचे लगभग दो दर्जन से से अधिक परिवार के लोगो द्वारा लिखित में शिकायत दी गई।

बहरहाल जनकल्याण समिति द्वारा 2024 होली के समय पर अपनी समिति का पर्चा कटनी जिले में बांटा था पर्चे में हर समाज एवम जाति के रिश्ते वा शादी करवाने हेतु लेख था। वही पर्चे पर एक फोन नबर भी लिखा हुआ था। जिस पर लोगो द्वारा संपर्क कर अपने शादी योग्य बच्चे एवं बच्चों की शादी हेतु संपर्क करे।

बाटे गए पर्चो को देख लोगो ने संपर्क किया तो उन्हें भोपाल बुलाया गया भोपाल पहुंचे लोगो को पहले शादी के लिए लड़किया दिखाई गई और उनसे 30 हजार प्रत्येक शादी की संस्थान को देने की बात हुई साथ ही कहा गया अगर आप शादी के लिए तैयार हैं तो आपको दहेज का सामान और 51000 रुपए दिया जायेगा।पूरी सब बात होने के बाद उन्हें संबंध करने हेतु लड़कियां दिखाई गई और उनकी फोटो भी मोबाइल पर भेजी गई साथ ही उनसे पैसों की मांग की गई इन सभी लोगो ने संस्था द्वारा मांगी रकम भी दे दी लेकिन बाद में संस्थान से इनका कोई संपर्क नहीं हुआ जब जाकर इन्हें पता चला कि हमारे साथ ठगी एवम धोखाधड़ी हुई है। इस मामले में शिकायतकर्ताओं ने बताया कि वहा अन्य जिलों से भी लोग अपने बच्चो के संबंध के लिए आए हुए थे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

ग्राम विकास को लेकर जन अभियान परिषद की कार्यशाला, प्रस्फुटन समितियों को दिए गए प्रशिक्षण और विकास के मंत्र नशा मुक्ति, हरियाली, गौ सुरक्षा, स्वच्छता और शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहा विशेष जोर

ग्राम विकास को लेकर जन अभियान परिषद की कार्यशाला, प्रस्फुटन समितियों को दिए गए प्रशिक्षण और विकास के मंत्र नशा मुक्ति, हरियाली, गौ सुरक्षा, स्वच्छता और शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहा विशेष जोर

SANSKRITIIAS , IAS COACHING