“जबलपुर रेल मंडल में उत्कृष्ट टिकट चेकिंग कर्मचारियों का सम्मान, 31 कर्मियों को मिला पुरस्कार”

जबलपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले टिकट चेकिंग कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। वाणिज्य विभाग द्वारा प्रथम तिमाही के कार्यों और उपलब्धियों की समीक्षा के बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र और पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

सम्मान समारोह में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस दौरान मदन महल के प्रभारी आर.के. वर्मा और पिपरिया के प्रभारी मनोज नागोत्रा को कुशल प्रबंधन, प्रभावी नेतृत्व और बेहतरीन कार्य निष्पादन के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

प्रथम तिमाही में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले कुल 31 टिकट चेकिंग कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र और पुरस्कार दिए गए। सम्मानित कर्मचारियों में एस.पी. सिंह, अनिल पटेल, के.के. शर्मा, रूमीत सिंह, पिंटू कुमार, शशि यादव, मनोज पांडे, धनंजय कुमार और सुबोध कुमार सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

कार्यक्रम में मंडल वाणिज्य प्रबंधक नितेश कुमार सोने, सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह और गुन्नार सिंह ने भी सम्मानित कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING