रेल्वे स्टेशन आउटरो पर ट्रेनो मे पत्थर मारकर मोबाईल लूट करने वाले शातिर बदमाश जीआरपी कटनी पुलिस की गिरफ्त में

कटनी। चलित ट्रेन, आउटरों मे यात्रियों के साथ हो रही चोरी व लूट की घटनाओ की रोकथाम हेतु सुश्री शिमाला प्रसाद पुलिस अधीक्षक जबलपुर के दिये गये निर्देश में उप पुलिस अधीक्षक रेल कटनी सारिका पाण्डेय के मार्गदर्शन मे चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी रेल थाना निरी.अरूणा वाहने जीआरपी कटनी के द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान उप निरीक्षक अनिल मरावी एवं उप निरीक्षक अजय सिंह धुर्वे द्वारा स्टेशन चेकिंग के दौरान मिली मुखबीर की सूचना पर खिरहनी फाटक ब्रिज के पास शिवा निषाद साथी अभिषेक उर्फ बागो निषाद के साथ ट्रेनो मे चोरी एवम लूचपाट करने की फिराक मे खडे हैं। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची जहा घेराबंद कर दोनो संदेहियों को पकड़ा गया। दोनो को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर संदेहियों से सघन पूछताछ की गई।

पकड़े गए संदेहियों ने पूछताछ में दिनांक 05/05/2024 को ट्रेन रेवान्चल एक्सप्रेस मे रात्री से कटनी के आउटर में जब ट्रेन धीरे धीरे चल रही थी उसी समय तीनो साथी शिवा निषाद, अभिषेक उर्फ बागो, एवं तरूण जाटर द्वारा उस ट्रेन के गेट मे पत्थर मार कर यात्री का मोबाइल लूटना कबूल किया। अभिषेक द्वारा लूटे गये सैमसंग कंपनी मोबाइल सैरभ पटेल निवासी रीवा को 1800/- रूपये में बेच दिया था। जिसे सौरभ पटेल ने अपने साथी नागेंद्र पटेल निवासी रीवा को 3000/- रूपये में बेच दिया था। मामले का मोबाइल नागेन्द्र पटेल के कब्जे से एक मोबाइल सैमसंग कंपनी का कीमती 14000/- का रेल पुलिस ने जप्त किया।

अपराध क्रमांक 384/24 धारा 392 भादवि के मामले मे घटना दिनांक 15/05/2024 को ट्रेन 12186 रेवान्चल एक्सप्रेस के रेलवे स्टेशन कटनी मुडवारा के आउटर पर जैसे ट्रेन धीमी हुई ट्रेन मे तरूण जाटव ट्रेन के गेट मे चढकर खीडकी से हाथ डाल कर खिडकी के किनारे बैठे एक यात्री से रियलमी कंपनी का मोबाइल छीनकर मोबाइल को अभिषेक उर्फ बागो को पकड़ा दिया बागो ने मोबाइल शिवा को दे दिया जिसमे से सिम निकाल कर शिवा द्वारा फेक दिया गया मोबाइल को शिवा ने अपने पास रख लिया । शिवा निषाद के पास एक मोबाइल रियलमी कंपनी का कीमती 9000/- रूपय का जप्त किया गया हैं। दोनो मामले मे आरोपी तरूण जाटव पिता विनोद जाटव निवासी राजीव गाँधी वार्ड सत्य नारायण मंदिर के पास खिरहनी फाटक  फरार हैं। जिसकी रेल पुलिस तलाश कर रही हैं।

मामले में आरोपीयों के पास से कुल 23000/- रूपये का मशरुका जप्त किया गया।

टीमः- निरीक्षक अरूणा वाहने, उनि अनिल मरावी, उनि अजय सिंह, प्र आर 207 मनोज मिश्रा, प्र.आर. 429 राघवेन्द्र शर्मा, आर. 544 सरफराज, आर. 88 प्रवीण तिवारी, आर. 562 धर्मेन्द्र राजभर, आर. 518 अनुज कुमार, आर. 90 नारायण मिश्रा, आर 565 मुकेश पान्डेय, आर 574 नबाब की अहम भुमिका रही।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING