
कटनी।वैसे तो गर्मी आते ही शहर के समाज सेवी सहित सरकारी डिपाटमेंट अपने नेक कामों को लेकर सामने हमेशा आते है। वही गर्मी शुरू होते ही जगह-जगह राहगीरों और आम जनता के लिए प्याऊ की सुविधा मुहैया कराई जाती है। अगर बात करे कटनी नगर निगम की तो इसी बात को लेकर नगर निगम द्वारा शहर के अनेक चौराहों पर जहां भीड़भाड़ का दबाव अत्यधिक होता है वहां प्याऊ की व्यवस्था नगर निगम द्वारा की गई लेकिन उन खोले गए प्याऊ की देखरेख किस तरह की जा रही है आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं बहरहाल जिला अस्पताल में लगाया गया नगर निगम द्वारा प्याऊ खुद पानी की एक-एक बूंद को तरसता हुआ दिखाई दे रहा है।
अगर बात करें जिला अस्पताल की तो यहां चार जिलों के मरीज एवम उनके परिजन यहां पहुंचते हैं। लेकिन शुद्ध पेयजल की दरकार लिए वह बाहर निकलते हैं और होटल में पानी मांगते हुए नजर आते हैं। बहरहाल इस बात को लेकर इस भीषण गर्मी को देखते हुए नगर निगम द्वारा एक छोटी सी पहल प्याऊ के रूप में तो जरूर की लेकिन जिला अस्पताल में नगर निगम द्वारा बनाए गए प्याऊ में ना तो कोई पानी देने वाला कर्मचारी मौजूद है और ना ही प्याऊ बूथ में रखे मटको में पानी है जो खुद एक एक बूंद को तरसते नजर आ रहे है। वही नगर निगम के जिम्मेदार जगह-जगह प्याऊ लगवा कर प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया के समाचारों की सुर्खियां बन अपना नाम जरूर करते नजर आ रहे है।






