
कटनी। रेलवे यात्रियों को पैसेंजर ट्रेनों में किस तरह यात्रा के दौरान परेशानी हो रही है। हम आपको बताने जा रहे है। बहरहाल भुसावल से कटनी तक चलने वाली ट्रेन क्र. 19013 भुसावल कटनी पैसेंजर ट्रेन मैं बैठे हुए यात्रि अपनी इस परेशानी को लेकर कटनी साउथ रेलवे स्टेसन पर स्टेशन मास्टर के सामने गुस्सा होते हुए भी नजर आए जिसकी तस्वीर केमरे में कैद हो गई।
दरासल रेलवे द्वारा चलाई जा रही अधिकांश पैसेंजर ट्रेन को एक्सप्रेस बनाकर चलाया जा रहा है। उन यात्री ट्रेन में एक्सप्रेस का किराया लेने के बाद यात्रियों को यात्रा के दौरान हो रही परेशानियों को लेकर रेलवे ने कोई पुख्ता कदम नहीं उठाए और उनकी सहूलियत और सुविधा को दरकिनार करते हुए रेलवे द्वारा उन यात्री ट्रेनों को पैसेंजर की तरह ही चलाया जा रहा है। एवम उन यात्री ट्रेनों को रेलवे के किसी भी स्टेशन पर खड़ा कर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों को निकाला जाता है। जिस वजह से यात्रियों को कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। केमरे में कैद ये तस्वीर बया कर रही है। हद तो जब हो गई जब भुसावल कटनी पैसेंजर ट्रेन में बैठे एक यात्री को कटनी के मुहाने पर ट्रेन के पहुंचने के बाद भुसावल पैसेंजर ट्रेन को साउथ स्टेशन पर खड़ा कर एक्सप्रेस ट्रेन निकालने लगे इस दौरान ट्रेन में बैठे एक यात्री का गुस्सा फूटा और यात्री ने स्टेशन मास्टर को इस बात को लेकर गुस्सा होते हुए खरी खोटी सुनाई साथ ही यात्री ने रेल कंट्रोलर को भी नहीं छोड़ा।
जानकारी के मुताबिक ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्री को कटनी स्टेशन से किसी अन्य ट्रेन से जाना था और भुसावल पैसेंजर ट्रेन का समय कटनी स्टेशन का पहुंचने का 5:00 का निर्धारित समय है। इसी समय को देखते हुए यात्री भुसावल कटनी ट्रेन में यात्रा ट्रेन को एक्सप्रेस समझ कर यात्रा रहा था उसे क्या मालूम था कि वह एक रेलवे की पैसेंजर ट्रेन में बैठा है। जिसे एक्सप्रेस बोल कर चलाया जा रहा है। और रेलवे द्वारा एक्सप्रेस का किराया लिया जा रहा है बात करे तो ट्रेन लगभग अपने निर्धारित समय से रेलवे स्टेशन कटनी 2 घंटे के विलंब से साउथ स्टेशन पहुंची थी जिससे उस यात्री की ट्रेन ना मिलने की वजह से उसकी मनसा मिट्टी पलीत हो गई अगर बात करें तो रेलवे द्वारा पैसेंजर ट्रेन को एक्सप्रेस का किराया लेकर चलाया जा रहा है। उन्हें घंटो ऐसे रेलवे स्टेशन या रेल आउटर पर रेलवे कंट्रोलर द्वारा खड़ा किया जाता है। जहां यात्रियों के साथ लूट और चोरी की घटना होती है। जो प्रिंट मीडिया से लेकर सोसल मीडिया की सुर्खियां भी बनी होती है। साथ ही ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों को पानी से लेकर खाने-पीने के सामान भी उपलब्ध नहीं हो पाते अगर बात करे तो ट्रेन में बैठे यात्री इस तरह परेशान होते हुए नजर आते है। पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस ट्रेन बनाकर तो पटरियों पर दौड़ाया जा रहा है। लेकिन यात्रियों की फिक्र रेलवे को कितनी है कैमरे में हुई तस्वीर कैद बयां कर रही है अब देखना यह होगा की रेलवे विभाग और रेलवे के जिम्मेदार जो उच्च कुर्सी पर आसीन है। उन्हें यात्रियों की सुविधाओं को लेकर कितनी फिक्र होगी वही घंटो अन्य रेल स्टेशन पर भुसावल कटनी यात्री ट्रेन खड़ी होने के बाद भी साउथ स्टेशन पर भुसावल पैसेंजर ट्रेन खड़ी होने पर यात्रियों ने इतना संयम दिखाया की सिर्फ मुंह जुवानी ही कंट्रोलर को खरी खोटी सुनाते हुए मोजूद स्टेशन मास्टर पर गुस्सा दिखाते हुए नजर आए। रेलवे द्वारा इस पर जल्द विचार नहीं किया गया तो आगे इसके गंभीर परिणाम भी रेलवे के सामने आ सकते हैं।






