मझगवा उपार्जन केन्द्र के औचक निरीक्षण मे कलेक्टर को मिली खामियां खरीदी प्रभारी को बदलने के दिए निर्देश उपार्जन कार्य का दायित्व स्व- सहायता समूह को देने की दी हिदायत

कटनी – कलेक्ट अवि प्रसाद द्वारा बड़वारा के प्राथमिक कृषि साख समिति कांटी, अमांडी केन्द्र क्रमांक 1 मझगवां उपार्जन केन्द्र के औचक निरीक्षण में उपार्जन केन्द्र में अव्यवस्थाएं पाये जाने पर कलेक्टर ने गहन नाराजगी व्यक्त करते हुए खरीदी प्रभारी को बदलनें का निर्देश दिया है।

औचक निरीक्षण पर गेंहूॅ उपार्जन केन्द्र मझगवां मे श्री प्रसाद को असामयिक वर्षा से उपार्जित स्कंध को सुरक्षित रखने के लिए तिरपाल आदि की व्यवस्था नहीं पाई गई। वहीं उपार्जन केन्द्र में भौतिक संसाधन पंखा, छन्ना, ग्रेडर और तौल कांटे आदि भी उपलब्ध नहीं मिले, गेंहॅू खरीदी भी निरंक पाई गई।

कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए खरीदी केन्द्र में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए खरीदी प्रभारी अनमोल दुबे को बदलकर यहां उपार्जन कार्य की जिम्मेदारी स्व-सहायता समूह को देने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार बड़वारा संदीप सिंह ठाकुर और खाद्य विभाग के मैदानी अधिकारी और सी.ई.ओ जनपद बड़वारा मौजूद रहे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“फायर सेफ्टी को लेकर नगर निगम सख्त: बहुमंजिला भवनों, अस्पतालों और प्रतिष्ठानों की सघन जांच’ बरगवां क्षेत्र में चला विशेष अभियान,सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर चार प्रतिष्ठान संचालकों को जारी होगा नोटिस

“फायर सेफ्टी को लेकर नगर निगम सख्त: बहुमंजिला भवनों, अस्पतालों और प्रतिष्ठानों की सघन जांच’ बरगवां क्षेत्र में चला विशेष अभियान,सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर चार प्रतिष्ठान संचालकों को जारी होगा नोटिस

SANSKRITIIAS , IAS COACHING