
कटनी। मुड़वारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 5 में एक रेलवे कर्मचारी जो कि चलती ट्रेन में उतरने का प्रयास कर रहा था अचानक पैर फिसलने से ट्रेन के निचले हिस्से की चपेट में आ गया। घटना में कर्मचारी की मौके पर मौत हो गई।
घटना के संबंध में थाना जीआरपी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रोशन पिता अरुण सेन 40 वर्ष निवासी डॉ.भीमराव चौक कावसजी वार्ड क्रमाक-33 जो रेलवे कर्मचारी है। आज सोमनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से जबलपुर से कटनी आ रहा था ट्रेन मुड़वारा स्टेशन पहुंचते ही ट्रेन से उतरते समय यह दुर्घटना घटित हुई। थाना जीआरपी पुलिस द्वारा मर्ग कायमी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
Post Views: 571






