
कटनी लोकसभा चुनाव आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर पूरे जिले में पुलिस की लगातार कार्रवाई निकलकर सामने आ रही है लेकिन हम बात कर रहे हैं इस तस्वीर की जो आपके सामने है इस पर पुलिस की नजर अभी तक क्यों नहीं पड़ी अमूमन देखा जाए तो प्रिंट मीडिया हो या सोशल मीडिया जिले में हो रही लगातार कार्यवाही को लेकर जिले की पुलिस सुर्खियां बटोर रही है। पुलिस कार्यवाही में मादक पदार्थ की जप्त्ति हो या फिर जांच के दौरान यातायात पुलिस वा थाना पुलिस की चालानी कार्यवाही इन सब कार्रवाई में पुलिस ने अपना मुकाम खबरों में बना कर रखा है।
लेकिन हम आपको एक ऐसी तस्वीर दिखा रहे हैं जिसमें दो से तीन दर्जन लोग एक वाहन में भरे हुए हैं। और यातायात पुलिस की नाक के नीचे से निकलकर जाते हुए दिखाई दे रहे ना तो इन पर थाने की पुलिस द्वारा चालानी कार्यवाही की जा रही और ना ही यातायात पुलिस द्वारा शायद इतनी सघन चेकिंग के दौरान उनकी नजर पड़ी ही ना हो अगर बात करें तो जिले में फसल कटाई के दौरान इस तरह की तस्वीर आपको रोजाना नजर आ जाएगी लेकिन इस पर कार्यवाही हमेशा हादसा होने के बाद ही सामने आती है। इस पर पुलिस की ढील कहे या कुछ और अगर बात करें सवारी वाहन की तो भी इस तरह उसमें लोगों को नहीं बैठाया जाता फिर तो यह ट्रांसपोर्ट वाहन है। जिसमे तपती दुपहर में दो दर्जन से अधिक कटाई मजदूर सवार है। और वाहन चालक गायत्री नगर पुलिया से अपने वाहन को निकालने की कोशिश कर रहा है। लेकिन इस गलती पर जिले की पुलिस का ध्यान नजर नहीं आ रहा हालही में इस तरह के और भी वाहन अब शहर की सड़कों पर फर्राटे भरते नजर आएंगे जिन्हे लगता है पुलिस का अभय दान मिला हुआ है।






