कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर स्लीमनाबाद में पहुंचा फायर ब्रिगेड वाहन चौबीसों घंटे तैनात और उपलब्ध रहेगा फायर ब्रिगेड वाहन

कटनी – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अवि प्रसाद के निर्देश पर पुलिस थाना स्लीमनाबाद परिसर मे 24 घंटे फायर ब्रिगेड वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित हो गई है। इस वाहन द्वारा जिले के ढीमरखेड़ा, स्लीमनाबाद एवं बहोरीबंद के अग्नि दुर्घटना के मामलो पर त्वरित नियंत्रण पाया जा सकेगा। साथ ही स्लीमनाबाद की सभी तहसीलों से समान और केन्द्रीय स्थिति की वजह से यहां से कम समय पर फायर ब्रिगेड वाहन ढीमरखेड़ा, स्लीमनाबाद और बहोरीबंद के गांवों में पहुंचाया जा सकेगा। स्लीमनाबाद पुलिस थाना में फायर बिग्रेड नगर निगम कटनी द्वारा उपलब्ध कराया गया है।

ग्रीष्म ऋतु में जंगल, आबादी क्षेत्र एवं खेत खलिहानों सहित अन्य स्थलों में अग्नि दुर्धटना के संभावनाओं के मद्देनजर कलेक्टर श्री प्रसाद ने एहतियातन सावधानी और सुरक्षा की दृष्टि से फायर ब्रिगेड वाहन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“फायर सेफ्टी को लेकर नगर निगम सख्त: बहुमंजिला भवनों, अस्पतालों और प्रतिष्ठानों की सघन जांच’ बरगवां क्षेत्र में चला विशेष अभियान,सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर चार प्रतिष्ठान संचालकों को जारी होगा नोटिस

“फायर सेफ्टी को लेकर नगर निगम सख्त: बहुमंजिला भवनों, अस्पतालों और प्रतिष्ठानों की सघन जांच’ बरगवां क्षेत्र में चला विशेष अभियान,सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर चार प्रतिष्ठान संचालकों को जारी होगा नोटिस

SANSKRITIIAS , IAS COACHING