नगर अमानगंज में निकाला गया पथ संचलन, पुष्पवर्षा से जगह-जगह हुआ स्वागत

पन्ना – अमानगंज नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महाविद्यालयीन विद्यार्थी स्वयंसेवकों का सोमवार को परंपरागत पथ संचलन का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नगर के सभी स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण हुआ और फिर इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्री श्रवण द्वारा बौद्धिक विचार देते हुए बताया गया कि संघ की स्थापना राष्ट्रभक्ति के ध्येय को लेकर हुई थी डॉक्टर हेडगेवार के मार्गदर्शन में यह संघ आज सारे देश में मजबूती के साथ अपनी सनातन संस्कृति एवं हिंदू धर्म को लेकर चल रहा है।

हम सबको इसी परंपरा को आगे बनाए रखना है और जो निर्देश और कर्तव्य हमें सौंपे गए हैं उसका पूरी सजगता के साथ हमें पालन करना है। इसके बाद शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से पथ संचलन आरंभ हुआ जो अस्पताल चौराहा, नया बस स्टैंड, मटकी चौराहा, आसमानी माता मंदिर से होते हुए गांधी चौराहा से होकर वापस शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम स्थल पर संचलन का समापन हुआ।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING