धान खपाने के पहले कैलवाराकला उपार्जन केन्द्र में बिकने पहुंची व्यापारी की 74 क्विंटल धान जब्त

कटनी – जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन कार्य शुरू होने के प्रारंभिक चरण में ही कलेक्टर अविप्रसाद द्वारा गठित कृषि उपज मंडी के उड़नदस्ता दल ने कार्यवाही कर एक व्यापारी की करीब 74 क्विंटल उपार्जन केन्द्र में बिकने पहुंची धान को जब्त कर लिया है। कृषि उपज मंडी के एक व्यापारी को मंगलवार की शाम मैहर रोड स्थित कैलवाराकला उपार्जन केन्द्र में करीब 74 क्विंटल धान बिक्री हेतु टाटा 407 वाहन से 200 बोरियों में धान भरकर उपार्जन केन्द्र में बिक्री हेतु लाया गया था जिसे जब्त कर लिया गया है। कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद ने जिले के उपार्जन केन्द्रों में केवल किसानों से ही धान उपार्जन करने के सख्त निर्देश दिये थे। उन्होने हिदायत दी थी कि जिले के उपार्जन केन्द्रों में किसी भी हाल में दलालों, बिचौलियों और व्यापारियों से धान खरीदी नहीं की जायेगी। इन सभी पर निगरानी और नियंत्रण रखने कलेक्टर श्री प्रसाद ने जिले के संयुक्त नाकों में निगरानी के लिए उड़नदस्ता दल का गठन किया था, जो धान, गेहूॅ, बटरी सहित अन्य उपजों के अवैध परिवहन पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

समाचार लिखे जाने तक कैलवारा कला उपार्जन केन्द्र में एस.डीएम कटनी राकेश चौरसिया, तहसीलदार और मंडी सचिव राकेश पनिका सहित उडनदस्ता दल के सदस्य मौके पर मौजूद है। धान की जब्ती के संबंध में अभिलेखीय प्रक्रिया जारी है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“फायर सेफ्टी को लेकर नगर निगम सख्त: बहुमंजिला भवनों, अस्पतालों और प्रतिष्ठानों की सघन जांच’ बरगवां क्षेत्र में चला विशेष अभियान,सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर चार प्रतिष्ठान संचालकों को जारी होगा नोटिस

“फायर सेफ्टी को लेकर नगर निगम सख्त: बहुमंजिला भवनों, अस्पतालों और प्रतिष्ठानों की सघन जांच’ बरगवां क्षेत्र में चला विशेष अभियान,सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर चार प्रतिष्ठान संचालकों को जारी होगा नोटिस

SANSKRITIIAS , IAS COACHING