
कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केड़िया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में एक टीम गठित कर ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई दरासल 29.10.2023 को कॉम्बिंग गश्त के दौरान वाहन चैकिंग की गई इस दौरान एक फॉर्च्यूनर वाहन क्रमांक MP19CC1357 को चेक किया गया जिसमें नगदी रकम 1,30,000 रुपये को जप्त किया गया जिसे 102 Cr.PC के तहत जप्ती पंचनामा बनाकर जप्त किया वही अवैध शस्त्र लेकर इंद्रानगर में घूम रहे आरोपी विवेक पटेल पिता भगत सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी गल्ला मण्डी पहरूआ कुठला के विरूद्ध आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गयी साथ ही अवैध शस्त्र लेकर सर्कस मैदान बस स्टैण्ड के पास घूम रहे नागेन्द्र सिंह ठाकुर पिता धीरेन्द्र सिंह ठाकुर उम्र 24 वर्ष निवासी झिर्री थाना ढीमरखेड़ा के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर की गयी । इन्द्रानगर रीठी रोड में गुड्डू बर्मन पिता गन्नू बर्मन उम्र 25 साल निवासी इन्द्रानगर के पास से 350 पाव देशी प्लेन शराब कुल 63 लीटर अवैध शराब को जप्त कर 34(2) आबकारी अधिनियम के अंर्तगत कार्यवाही की गयी एवं बिलाई मोड़ कैलवारी खुर्द में राहुल चौहान पिता बलदेव चौहान उम्र 26 साल निवासी इंद्रानगर के पास से 60 लीटर हाथ भट्टी महुआ की बनी अवैध शराब को जप्त कर 34(2) आबकारी अधिनियम के अंर्तगत कार्यवाही की गयी । उक्त 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत की गयी कार्यवाहियो में अवैध शराब कुल 123 लीटर कीमत 41,000/- रूपये की जप्त की गई । काफी अरसे से थाना कुठला के अपराध क्र. 227/16 धारा 279,337,304 ए भा.द. वि, 115 (2) 190 (3) 130 (3) 1177 एम व्ही एक्ट के मामले के स्थाई वारन्टी आरोपी अजय यादव पिता सुरेश यादव उम्र 30 साल निवासी ग्राम जरवाही थाना बुढार जिला शहडोल को कड़ी मेहनत के बाद बुढार जिला शहडोल से गिरफ्तार किया गया । थाना कुठला के अपराध क्रमांक 5013/15 धारा 379,380 भा.द.वि के स्थाई वारन्टी आरोपी हरिलाल उर्फ हीरा लालबैगा पिता ठुगरा बैगा उम 46 वर्ष निवासी अंतरिया टोला बुढार जिला शहडोल का स्थाई वारन्ट तामील किया गया एवं कई वर्षो से फरार स्थाई वारन्टी राम भवन पटेल पिता राम सुंदर पटेल उम्र 58 साल निवासी ग्राम खामखेड़ा थाना अमरपाटन सतना को गिरफ्तार किया गया । थाना कुठला के गिरफ्तारी वारन्टी किशन निषाद पिता इंद्रभान निषाद उम्र 30 साल उम्र 20 साल निवासी इंदिरा नगर सरस्वती स्कूल के पास थाना कोटा जिला कटनी गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ।
कार्यवाही में सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी कुठला अभिषेक चौबे के नेतृत्व में बस स्टैण्ड चौकी प्रभारी उप निरी. हरबचन कुड़ापे, सउनि दीपेन्द्र शर्मा, थाना कठुला से उप निरी. विनोद सिंह, सउनि रविशंकर शुक्ला, सउनि तीरथ तेकाम, प्र.आर. रामेश्वर, प्र.आर. अजय यादव, प्र.आर. नरेन्द्र पटेल, प्र.आर. महेन्द्र सिंह, प्र.आर. नन्दकिशोर अहिरवार, आर. आशुतोष यादव, आर. सतेन्द्र सिंह, आर. बालकृष्ण तिवारी की सराहनीय भूमिका रही ।






