“घंटाघर से चोरी हुआ ऑटो 72 घंटे में बरामद, नशे की लत ने बनाया चोर – कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता

कटनी। कोतवाली पुलिस ने ऑटो चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी गया ऑटो भी बरामद कर लिया है।

मामला कटनी कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर का है, जहां 13 अप्रैल 2026 को मझगवां फाटक निवासी नरेश चौधरी का ऑटो चोरी हो गया था। फरियादी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने परिवार के साथ खरीददारी करने आया था और घंटाघर में ऑटो खड़ा कर बाजार चला गया। लेकिन जब वह वापस लौटा तो ऑटो मौके से गायब था।

शिकायत मिलते ही कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई।

सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति ऑटो ले जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने फुटेज के आधार पर सुराग जुटाए और संदेही बंटी उर्फ बिस्सू चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया ऑटो रोशन नगर स्थित केन्द्रीय विद्यालय के पीछे झाड़ियों से बरामद किया गया।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING