“कटनी में नर्सिंग स्टाफ युवती का शव कमरे में मिला, पुलिस जांच में जुटी”

कटनी।कटनी के रंगनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टा मोहल्ला स्थित मदन मोहन चौबे वार्ड में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किराए के मकान में रहने वाली युवती मृत अवस्था में पाई गई।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे मकान मालिक ने युवती को पानी भरने के लिए आवाज लगाई, लेकिन काफी देर तक कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संदेह होने पर जब खिड़की से अंदर देखा गया तो युवती कमरे में मृत अवस्था में पड़ी हुई दिखाई दी। घटना की सूचना तत्काल रंगनाथ थाना पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहां युवती का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। मृतका की पहचान शहडोल निवासी सेजल लुनिया के रूप में हुई है, जो पिछले लगभग तीन माह से उक्त कमरे में किराए पर रह रही थी। बताया जा रहा है कि वह कटनी के जीडी मेमोरियल अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के पद पर कार्यरत थी।

फिलहाल युवती की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं घटना की सूचना मृतका के परिजनों को भी दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING