“जीएम का सख्त निरीक्षण: सुरक्षा, समयबद्धता और ट्रैक गुणवत्ता पर फोकस… ” जबलपुर-मानिकपुर रेल खंड के विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण में दिए ‘जीरो टॉलरेंस’ के निर्देश”

कटनी। पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह मंगलवार को जबलपुर से मानिकपुर रेल खंड के निरीक्षण पर निकले। विशेष रैक के माध्यम से विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए वे दोपहर में कटनी पहुंचे, जहां उन्होंने सुरक्षा मानकों और रेल संचालन व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जीएम ने ट्रैक की गुणवत्ता, सिग्नलिंग सिस्टम और ओएचई लाइनों का बारीकी से जायजा लिया। कटनी पहुंचने पर उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।
बैठक में ट्रेनों के सुरक्षित संचालन, समयबद्धता में सुधार और अधोसंरचना विकास कार्यों की प्रगति पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए तैयारियों की भी समीक्षा की गई।
महाप्रबंधक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि रेल संचालन में ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाए।

उन्होंने सुरक्षा उपकरणों के बेहतर रखरखाव और कर्मचारियों की कार्यकुशलता बढ़ाने पर भी बल दिया।
बताया जा रहा है कि यह निरीक्षण जबलपुर से मानिकपुर रेल खंड की मौजूदा स्थिति का आकलन करने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया। इस दौरान मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

₹75 लाख के ऑफर ने पलटी बाजी! कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त … कटनी के चर्चित हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त, गवाहों को प्रभावित करने और ₹75 लाख के प्रस्ताव को माना गंभीर आधार” 

“भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश में इटारसी-मदन महल के बीच दैनिक पैसेंजर सेवा शुरू करने की स्वीकृति दी..इटारसी-जबलपुर क्षेत्र के यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए दैनिक सेवा”