“नए ग्रेड सेपरेटर पर मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटी, कपलिंग टूटने से मचा हड़कंप… कोयला लोड मालगाड़ी की कपलिंग टूटी, करीब ढाई घंटे बाद रेलवे टीम ने जोड़ा ट्रेन का हिस्सा”

कटनी। कटनी में नवनिर्मित ग्रेड सेपरेटर पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कोयला लोड मालगाड़ी अचानक दो हिस्सों में बंट गई। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी सिंगरौली की ओर से आकर आगे की दिशा में जा रही थी। इसी दौरान नवनिर्मित ग्रेड सेपरेटर पर पहुंचते ही मालगाड़ी के बीच की कपलिंग टूट गई और ट्रेन के डिब्बे दो हिस्सों में अलग हो गए।

घटना के बाद रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल सुधार कार्य टीम को मौके पर भेजा। टीम ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद मालगाड़ी के अलग हुए डिब्बों की कपलिंग को जोड़कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया।

मालगाड़ी के बीच से कपलिंग टूटने और डिब्बों के अलग होने की इस घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और मालगाड़ी के रखरखाव को लेकर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि रेलवे इस पूरे मामले की जांच किस स्तर पर कराता है और घटना के वास्तविक कारण क्या सामने आते हैं।

एरिया मैनेजर रोहित सिंह ने बताया कि नवनिर्मित ग्रेड सेपरेटर पर मालगाड़ी के डिब्बों के अलग होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही रेलवे की सुधार कार्य टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया और मालगाड़ी को जोड़ने के बाद उसे आगे की ओर रवाना कर दिया गया।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING