“रीवा–रानी कमलापति वंदे भारत में बड़ा बदलाव, 75 दिनों तक चलेगी 16 कोच की रेक” 

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल द्वारा संचालित गाड़ी संख्या 20174/20173 रीवा–रानी कमलापति–रीवा वंदे भारत एक्सप्रेस की रेक संरचना में 75 दिनों के लिए अस्थायी बदलाव किया गया है।वर्तमान में संचालित 8 कोच वाली वंदे भारत रेक को रख-रखाव एवं मरम्मत कार्य के लिए 75 दिनों की अवधि हेतु झांसी वर्कशॉप भेजा जा रहा है। इसके स्थान पर 7 अगस्त से 24 अक्टूबर 2026 तक 16 कोच वाली वंदे भारत रेक का संचालन किया जाएगा।

इस बदलाव से ट्रेन में यात्रियों के लिए उपलब्ध सीटों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। त्यौहारी सीजन को देखते हुए इस व्यवस्था से अधिक संख्या में यात्रियों को आरक्षित सीट उपलब्ध हो सकेगी। 16 कोच वाली रेक के संचालन से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ ही यात्रा के दौरान अधिक आरामदायक अनुभव भी मिलेगा।

पश्चिम मध्य रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित, आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING