“अवैध रेत माफियाओं पर तड़के छापा, 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, प्रशासन सख्त” 

कटनी। जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर शनिवार तड़के जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया, जिससे खनिज माफियाओं में हड़कंप मच गया।
दरअसल, प्रशासन को लगातार मुखबिरों के जरिए रात के समय अवैध रेत परिवहन की सूचना मिल रही थी। इसी के आधार पर सुबह 3 से 4 बजे के बीच जिले के संवेदनशील मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान बिना वैध पिट पास के रेत परिवहन करते हुए कुल 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी गईं।
खरेंटा ग्राम से 2 और देवरी क्षेत्र से 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली को घेराबंदी कर जब्त किया गया।

जब्त किए गए सभी वाहनों को सुरक्षा के लिहाज से बड़वारा थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। वहीं, वाहन मालिकों के खिलाफ खनिज नियमों के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। टास्क फोर्स टीम आगे भी इसी तरह औचक कार्रवाई करती रहेगी इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पटेल ने किया।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

₹75 लाख के ऑफर ने पलटी बाजी! कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त … कटनी के चर्चित हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त, गवाहों को प्रभावित करने और ₹75 लाख के प्रस्ताव को माना गंभीर आधार” 

“भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश में इटारसी-मदन महल के बीच दैनिक पैसेंजर सेवा शुरू करने की स्वीकृति दी..इटारसी-जबलपुर क्षेत्र के यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए दैनिक सेवा”