
मध्य प्रदेश के कटनी जिले के जीआरपी थाने में रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेल पुलिस अधीक्षक श्रीमती सारिका पांडे के निर्देशन में रेल सुरक्षा समिति के सदस्यों को रेल परिक्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने एवम घटित अपराधों पर अंकुश लगाने के विशेष सुझाव दिए गए आपको बताते हैं कि कटनी जिले में रेल परिक्षेत्र बड़ा होने एवम जिले में तीन रेल स्टेशन होने के कारण कटनी में यात्रियों का दबाव हमेशा बना रहता है बरहाल रेल पुलिस जीआरपी कटनी के पास पुलिस बल की कमी होने की वजह से रेल सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर रेलवे में हो रही आपराधिक घटनाओं पर नजर रखने के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए ट्रेनों में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी एवं अन्य गतिविधियों पर नजर रखने हेतु विशेष सुझाव रेल पुलिस अधीक्षक सारिका पांडे ने सुरक्षा समिति के सदस्यों को दिए साथ ही सुरक्षा समिति के सदस्यों से कहा गया अगर किसी प्रकार की अपराधिक गतिविधियों मैं अगर कोई देखा जाता है तो उसकी सूचना तत्काल जीआरपी थाने को दें जिस पर अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। रेलवे सुरक्षा समिति के सदस्यों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ कहा है अच्छा कार्य करने पर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।






