
कटनी।।मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत योजना के तहत जनता को मिल रहा है मटमेला पानी, वार्ड वाशी इस मटमेले पानी को पीने मजबूर है जिससे जनता में बीमारी का खतरा सता रहा है दरासल कटनी नगर पालिका निगम के जल विभाग से किस तरह गंदे पानी की सप्लाई की जा रही है आप इन तस्वीरों में देख सकते है वार्ड वाशी इस मटमेले पानी को पीने पर विवश हो रहे हैं बरहाल स्थानीय मनोज बर्मन,गुल्लु वंस्कार, शोभा वंसकर, निधि श्रीवास्तव, राजा भाईजान, गुल्ली चौधरी, गिरिजा झरिया, कल्पना वंस्कार, मोना सिँह, बेनी खटीक, जागेश्वर चक्रवर्ती, छोटू वंसकर, परशु वंस्कार, दुर्गा वसंकार, प्रेम वंस्कार, दिनेश कोल, अभिषेक वंस्कार, विक्की चौधरी, पिरु भाईजान, संतोष सहित लगभग दो दर्जन से अधिक लोगो ने नगर निगम की सप्लाई से भेजा जा रहा मटमेला पानी को लेकर बीमार होने की बात की है। इस बात को लेकर ज़ब पूर्व पार्षद राजेश जाटव वार्ड पहुचे तो सबने अपनी व्यथा पूर्व पार्षद राजेश जाटव से बताई काग्रेस नेता राजेश जाटव ने तत्काल नगर पालिक निगम के अधिकारियों से बात कर कहां जल्द ही पानी की समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो नगर निगम का घेराव समस्या को लेकर किया जाएगा। तो वही इस समस्या को लेकर कहा कटनी के 45 वार्ड को लेकर नगर पालिक निगम में इन दिनों ना कोई सुनने वाला ना ही कोई विरोध करने वाला अगर हम नई बस्ती कि बात करे या प्रेम नगर संजय नगर कावसजी वार्ड राम निवास सिंह वार्ड फारेस्टर वार्ड या फिर पाठक वार्ड सहित कई वार्ड में लगातार कई दिनों से नगर पालिक निगम द्वारा मटमेले पानी की सफलाई की जा रही है। इस संदर्भ में कई बार स्थानीय लोगो ने अपने अपने क्षेत्रीय प्रतिनिधियों से शिकायत भी की है लेकिन उसके बाद भी निराकरण नहीं किया गया अगर जल्द ही पानी कि समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो बहुत ही जल्द नगर पाकिक निगम का घेराव किया जाएगा जिसकी जबाबदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।






